दुष्कर्म के आरोप में 4 किशोर गिरफ्तार

गौरतलब है कि इन पांचों आरोपियों पर एक 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। गुरुवार को इन पांच किशोरों ने युवती को ब्रुकलिन पार्क के अंधेरे और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

युवती के पिता ने बताया कि जब वह अपनी बेटी के साथ हैंडबॉल मैदान के प्रांगण में बीयर पी रहे थे, तभी अचानक से किशोर उनके सामने आ गए। एक किशोर ने बंदूक दिखाकर पिता को वहां से जाने की धमकी दी।

39 वर्षीय पिता ने बताया कि उस समय मोबाइल न होने की वजह से वह पुलिस से संपर्क नहीं कर पाए। उन्होंने एक व्यापारी से फोन मांगा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद दो पुलिस वालों को इसकी सूचना दी गई। वे करीब 15 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचे और तबतक आरोपी वहां से भाग चुके थे। उन्होंने बताया कि हमें अगर समय रहते मदद मिलती तो यह घटना रोकी जा सकती थी।

इसके बाद शनिवार शाम पुलिस को एक सुरक्षा टेप मिला, जिसमें संदिग्ध किसी दुकान में नजर आ रहे थे। पुलिस ने जनता से इन आरोपियों को पकड़ने की अपील करते हुए इस टेप को सार्वजनिक कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493