उप्र : नेपाल से लौट रही बस पलटी, कई यात्री घायल

लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को लेकर काठमांडू से लौट रही एक बस महराजगंज में घने कोहरे के चलते मंगलवार सुबह पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पर्यटकों को लेकर श्रीराम यात्रा कंपनी की बस दो जनवरी को मध्य प्रदेश से निकली थी। गुंजन, अयोध्या, इलाहाबाद, काशी और गोरखपुर होते हुए नौ जनवरी को बस काठमांडू पहुंची। वहां पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के बाद सोमवार को पर्यटकों को लेकर बस लौट रही थी।

पुलिस ने बताया कि जले के मनिकौरा के पास बस पहुंची तो घने कोहरे के कारण चालक सुभाष को गड्ढा दिखाई नहीं दिया। उसने गड्ढे की ओर ही बस बढ़ा दी। देखते ही देखते बस पलट गई।

ट्रैवल एजेंट बाला साहब के मुताबिक, “बस में 40 लोग सवार थे। पशुपतिनाथ से सभी बिहार के गयाजी जा रहे थे। वहां से फिर महाराष्ट्र वापस होने की तैयारी थी। हादसे में बस सवार 12 लोगों को चोट आई हैं। हादसे के बाद से ही चालक फरार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493