महिला गोल्फ : पहले दिन स्मृति को बढ़त

अहमदाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ प्रतियोगिता के दूसरे चरण के पहले दिन मंगलवार को स्मृति मेहरा ने वन ओवर 73 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया है।

पहले चरण में पहला स्थान प्राप्त करने वाली वाणी कपूर, अमनदीप द्राल के साथ दूसरे चरण के पहले दिन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। किरण माथारू ने पहले दिन 75 का स्कोर कर चौथा स्थान हासिल किया।

कोलकाता की स्मृति ने संभल कर शुरुआत की। उन्होंने छठें और सतावें होल में बर्डी लगाई। इसके बाद वह 10वें होल में बोगी खेल गईं जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा।

वापसी करते हुए उन्होंने 11वें होल में बर्डी लगाई लेकिन तुरंत बाद 12वें होल में फिर बोगी खेल कर अपनी बढ़त को बराबर कर लिया।

उतार-चढ़ाव भरे इस खेल में 14वें होल में वह एक बार फिर बर्डी लगाने में कामयाब रहीं लेकिन 18वें होल पर आकर वह एक और बोगी की शिकार बनी।

चंडीगढ़ की सानिया शर्मा 76 के स्कोर के साथ पांचवे स्थान पर रहीं, जबकि कपूरथला की गुरसिमर बाडवाल 77 का स्कोर कर छठवें स्थान पर रहीं।

कोलकाता की नेहा त्रिपाठी और दिल्ली की अंकिता तिवाना 79 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493