छत्तीसगढ़ कुश्ती चैम्पियन का खिताब रामेकर के नाम

छत्तीसगढ़ कुमार वर्ग में लक्की यादव (दुर्ग), छत्तीसगढ़ टाइगर वर्ग में भारत साहू (भाठागांव) और छत्तीसगढ़ भीम वर्ग में हरिओम (बीएसपी दुर्ग) ने भी खिताब जीता।

इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए 275 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को कृषि, पशुपालन, मछली पालन एवं जल संसाधन, आयाकट, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। मैच के निर्णायक लीना यादव (एनआईएस कोच), ज्ञानचंद साहू, साहेल अख्तर व आशीष यादव थे।

आमापारा स्थित जय बजरंगबली युवा क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ कुमार 40 से 50 वर्ग में प्रथम लक्की यादव (एमजी, दुर्ग), द्वितीय सुनील कुमार (एमजी, दुर्ग), तृतीय राजा ध्रुव (भाठागांव), चतुर्थ गजाधर (जवाहर नगर रायपुर), छत्तीसगढ़ टाइगर 51 से 60 किलो वर्ग में प्रथम भारत साहू (भाठागांव), द्वितीय मनोज (छत्तीसगढ़ पुलिस दुर्ग), तृतीय कुंजन (दुर्ग), चतुर्थ निहाल (रायपुर), छत्तीसगढ़ भीम 61 से 70 किलो वर्ग में प्रथम हरिओम (बीएसपी दुर्ग), द्वितीय इमरान आलम (बीएसपी दुर्ग), तृतीय बॉबी ठाकुर (दंतेश्वरी अखाड़ा रायपुर), चतुर्थ देवेंद्र (एमजी दुर्ग), छत्तीसगढ़ चैम्पियन 71 से 80 किलो वर्ग में प्रथम रामेकर (छत्तीसगढ़ पुलिस दुर्ग), द्वितीय विजय (एमजी अखाड़ा दुर्ग), तृतीय राहुल (धमतरी) तथा चतुर्थ शिवम (रायपुर) को पुरस्कार राशि के साथ शील्ड प्रदान किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493