मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 2002 के दुर्घटना मामले में उच्च न्यायालय से बरी हो जाने के कारण मुंबई पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। अब विभाग ने इस मामले में हुई कथित गलतियों को लेकर आत्ममंथन किया है और सभी थानों को परिपत्र जारी किया है।

इस परिपत्र में पुलिसकर्मियों को विस्तार से निर्देश दिए गए हैं कि किस प्रकार भविष्य में दुर्घटना से जुड़े मामले की जांच करनी है, खासतौर से जब उसमें कोई मशहूर हस्ती, हीरो या उद्योगपति शामिल हो। यह जानकारी नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने दी।
महाराष्ट्र सरकार ने उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि वह जल्द इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देगी। इसे लेकर पुलिस विभाग अब एक बार फिर मजबूत सबूतों के साथ अपील की तैयारी कर रही है।
यह परिपत्र अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के.एम.एम. प्रसन्ना के कार्यालय से जारी किया गया है। इसमें सभी पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वे सलमान खान मामले की जांच करने वाले दल की कथित खामियों से सबक लें और सुनिश्चित करें कि ये गलतियां दोबारा न हों।
सलमान खान को मई 2016 में सत्र न्यायालय ने अन्य मामलों के साथ ही गैरइरातन हत्या का दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। लेकिन 10 दिसम्बर, 2015 को बंबई उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पटलते हुए सभी मामलों को खारिज करते हुए उन्हें बरी कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath