चौकी प्रभारी देशराज सिंह यादव ने बताया, “यह युवती शहर के मोहल्ला मोहन गली कायस्थान की रहने वाली है। उसके उत्पात मचाने की जानकारी स्थानीय वाशिंदों ने दी। मैंने मौके पर जाकर देखा तो वह नशे की हालत में सहावर गेट इलाके में उत्पात मचा रही थी और वहां काफी भीड़ जुट गई थी। उसे बड़ी मुश्किल पकड़कर जिला अस्पताल ले जाया गया।”
अस्पताल के चिकित्सक ने उसके शराब के नशे में होने की बात की पुष्टि की और नशा उतारने की दवा दी। इसके बाद पुलिस ने युवती को अपनी गाड़ी में बिठाकर उसके घर पर छोड़ दिया।
सहावर गेट के स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने युवती को शराब पिला दी थी।
dharmpath.com dharmpath