क्वेटा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक पोलियो केंद्र के पास बुधवार को एक विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने इलाके में एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी और उसके बाद गोलियां चलने की आवाज भी सुनी। बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
समाचारपत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।
dharmpath.com dharmpath