अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 2 पुलिसकर्मियों की मौत (लीड-1)

काबुल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में बुधवार को विदेशी वाणिज्य दूतावास की इमारतों के करीब एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

एक सुरक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास कार्यालय के पास एक पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए एक बम हमला हुआ, जिसमें 2 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। फिलहाल हमारे पास और अधिक जानकारी नहीं है। हम और जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे। “

इस इलाके में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अलावा, अन्य राजनयिक मिशन के कार्यालय, एक निजी स्कूल और ईरान का वाणिज्य दूतावास भी है।

सूत्र ने कहा कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुआ, जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं।

विस्फोट के बाद सरकारी सैनिकों ने पूरे इलाके को घेर लिया। दूसरा विस्फोट होने का अंदेशा है। सुरक्षाबलों ने चेतावनी के लिए कई बार गोलियां भी चलाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493