पोग्बा ने बार्सिलोना जाने की खबरों को खारिज किया

ज्यूरिख, 13 जनवरी (आईएएनएस)। जुवेंटस मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने स्पेन के दिग्ग्ज क्लब बार्सिलोना जाने की बात को खारिज कर दिया।

पोग्बा ने कहा कि किसी दिन वह ‘बालोन डी ओर’ जीतना चाहेंगे।

अर्जेटीना और बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी मेसी को सोमवार रात पुरस्कार समारोह में इस खिताब से नवाजा गया।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, पोग्बा ने कहा, “मैंने कभी भी बार्सिलोना में शामिल होने की इच्छा की बात नहीं कही। अभी मैं जुवेंटस के साथ खेल रहा हूं।”

पोग्बा ने कहा, “मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य ‘बालोन डी ओर’ खिताब जीतने का है और हो सकता है एक दिन में अंतिम तीन में शामिल रहूं, लेकिन इसके लिए भी कई उम्मीदवार हैं।”

जुवेंटस मिडफील्डर ने कहा, “मैं मेसी और रोनाल्जो को टीवी पर खेलते देखता रहता था और उनके साथ प्लेस्टेशन पर भी खेलता था, लेकिन अब मैं उनके काफी करीब हूं।”

पोग्बा ने कहा, “मेरा मकसद उनके करीब नहीं उनसे आगे बढ़ने का है और इसके लिए काफी मेहनत करनी है। मुझे लगातार कड़ी मेहनत करनी होगी और शायद एक दिन मैं उस जगह पहुंच जाऊं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493