नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जे.एफ.आर. जैकब को यह कहते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की कि देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत और बांग्लादेश की आजादी एक अहम भूमिका निभाई थी।
जैकब का यहां बुधवार सुबह एक अस्पताल में निधन हो गया। मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, “भारत सर्वाधिक संकटकालीन पलों में उनकी निष्कलंक सेवा के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा।”
उन्होंने लिखा, “लेफ्टिनेंट जनरल जैकब और मैंने अक्सर बातचीत की। उनके साथ एक यादगार बातचीत हुई थी, जब उन्होंने मुझे अपनी आत्मकथा भेंट की थी।”
dharmpath.com dharmpath