अमेरिका ने इस्तांबुल हमले की निंदा की

वाशिंगटन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने तुर्की के इस्तांबुल शहर में हुए आतंकी हमले की मंगलवार को कड़ी निंदा की। अमेरिका ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अपने सहयोगी देश तुर्की के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया है।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक बयान में कहा, “अमेरिका तुर्की के इस्तांबुल में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिनके संबंधी इस हमले में मारे गए हैं और जो इस हमले में घायल हुए हैं।”

इस्तांबुल के ऐतिहासिक सुल्तानअहमत चौक पर हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। मंगलवार को हुए इस बम विस्फोट में जर्मनी के नौ पर्यटकों समेत 10 लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए थे।

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, “अमेरिका आतंक के खिलाफ लड़ाई में अपने नाटो सहयोगी और आईएस विरोधी गठजोड़ के मूल्यवान सदस्य, तुर्की के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493