‘एयरलिफ्ट’ के किरदार को मिल सकता है सम्मान : अक्षय

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार अक्षय कुमार का कहना है कि सच्ची घटना पर अधारित फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ के किरदार को प्रतिष्ठित सम्मान मिल सकता है।

यह पूछे जाने पर कि ‘एयरलिफ्ट’ का किरदार राष्ट्रीय सम्मान का हकदार है, इस पर अक्षय ने कहा, “शायद फिल्म देखने के बाद ऐसा हो सकता है।”

फिल्म में अक्षय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। यह कहानी इराक-कुवैत के बीच 1990 में हुए युद्ध के बाद वहां मौजूद भारतीयों के वहां से बाहर निकालने के मिशन पर आधारित है।

दूसरी फिल्म ‘नीरजा’ भी सच्ची घटना पर आधारित है। नीरजा ने 1986 में अपनी जान देकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई थी।

जहां नीरजा को भारत के सर्वोच्च शांति सम्मान, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है, वहीं अक्षय जिस किरदार को निभा रहे हैं, उसे कोई सम्मान नहीं दिया गया है।

अक्षय ने कहा, “उस समय मीडिया काफी व्यापक था, लेकिन अभी भी उसके बारे में लोगों को पता नहीं है, क्योंकि राजनीतिक कारणों से यह एक गुप्त अभियान था।”

उन्होंने कहा, “जिस व्यक्ति का किरदार मैं निभा रहा हूं, वह वास्तव में जिंदा हैं। मैं उनसे मिला नहीं हूं। उनका नाम रंजीत कात्याल नहीं है, उनका नाम कुछ और है। यह सिर्फ किरदार का नाम है और उन्हें छिपाया नहीं गया है।”

फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में निम्रत कौर भी हैं, यह 22 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493