अपने स्कूल के लिए सबसे बड़ी दानकर्ता बनीं इंद्रा नूयी

वाशिंगटन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पेप्सिको की भारतीय मूल की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी अपने शिक्षण संस्थान, येल स्कूल आफ मैनेजमेंट को सबसे बड़ा दान देने वाली पूर्व छात्रा बन गई हैं। येल स्कूल आफ मैनेजमेंट अपने डीन का पदनाम अपनी इस पूर्व छात्रा (नूयी) के नाम करेगा।

चेन्नई में पैदा हुई नूयी (60) ने 1980 में येल स्कूल आफ मैनेजमेंट से स्नातक किया था। स्कूल ने बताया कि उन्होंने एक नवोन्मेष कोष की शुरुआत के लिए दान दिया है।

अपने इस उपहार के साथ नूयी येल स्कूल आफ मैनेजमेंट की सर्वाधिक उदार स्नातक बन गईं। वह इस शीर्ष प्रबंधन संस्थान में डीन के पद के लिए दान करने वाली पहली महिला हैं।

नूयी ने कहा. “येल स्कूल आफ मैनेजमेंट में मेरे अनुभव ने मेरे जीवन की दिशा बदल दी। इस संस्थान को दिया गया मेरा दान उसके मुकाबले कुछ भी नहीं है जो मुझे इस संस्थान से मिला है। येल ने मुझमें यह बुनियादी समझ पैदा की है कि नेतृत्व को एक व्यापक विश्वदृष्टि की जरूरत होती है, कारोबार और समाज के बीच साझा बिंदु के प्रति सम्मान की जरूरत होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493