जीएम अमेरिका में बेचेगी चीन निर्मित कारें

कंपनी मध्य श्रेणी की क्रॉसओवर ‘इनविजन’ पेश करेगी। इसकी डिजाइन खास तौर से चीन के लिए तैयार की गई थी। एक साल पहले चीन के बाजार में इसे उतारा गया था, जहां इसे जबरदस्त सफलता मिली।

कंपनी को अमेरिका में भी इसे भरपूर सफलता मिलने की उम्मीद है। इसे देखते हुए वह 2016 में चीन से इसका अमेरिका में आयात करना चाहती है।

वाहन विश्लेषक पहले से कहते आ रहे हैं कि चीन से वाहनों का आयात करना आवश्यक हो जाएगा, लेकिन कम ही लोगों को उम्मीद थी कि चीन निर्मित कार एक्यूरा आरडीएक्स, ऑडी क्यू5 और बीएमडब्ल्यू एक्स3 जैसी महंगी श्रेणी की कारों से टक्कर लेगी।

इनविजन की कीमत अमेरिका में 40 हजार डॉलर से अधिक हो सकती है।

जीएम ने अमेरिकी ग्राहकों से कहा है कि वे इस कार की गुणवत्ता पर संदेह न करें और जिस संयंत्र में इसका निर्माण हुआ है, वह अमेरिका के भी कुछ संयंत्रों से बेहतर मानक का पालन करता है।

यदि यह कार अमेरिकी बाजार में सफल रहती है, तो एप्पल के बाद यह अमेरिका में बिकने वाला दूसरा अमेरिकी ब्रांड वाला उत्पाद होगा, जो चीन निर्मित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493