तुर्की पुलिस ने दक्षिणी प्रांत अंताल्या में एक अभियान चला कर भारी मात्रा में आईएस से संबंधित दस्तावेज जब्त किए और उसके तीन संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में ले लिया।
इसी बीच, पुलिस ने एजियन प्रांत इजमीर में 13 अगस्त को नौ जगहों पर अभियान चलाए।
अभियान के दौरान छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे आईएस के लिए लड़ाकों की भर्ती का काम करते हैं।
इस्तांबुल के एक पर्यटन केंद्र पर एक फिदायीन हमले के एक दिन बाद लोगों को हिरासत में लिया गया है।
तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लू ने मंगलवार को कहा था कि इस फिदायीन हमले का संदिग्ध आईएस का आतंकवादी था।
dharmpath.com dharmpath