भारतवंशी कारोबारी मैडिसन के महापौर की दौड़ में

न्यूयार्क, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के कारोबारी हानू कार्लापालेम अमेरिका के मैडिसन शहर का महापौर बनने की दौड़ में शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश में जन्मे हानू कार्लापालेम का अलाबामा राज्य के मैडिसन में नेटवर्क सोल्यूशन का कारोबार है। उनकी कंपनी का नाम विन्हम्ज है।

एएल डॉट कॉम की बुधवार की रपट के मुताबिक, कार्लापालेम ने कहा कि वह मैडिसन को अमेरिका के छोटे शहरों में अव्वल नंबर का बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “यह शहर सर्वाधिक शिक्षित, सर्वाधिक बौद्धिक शहरों में से एक है। इसके बावजूद इसका शुमार अमेरिका के शीर्ष 10 शहरों में नहीं होता।”

उन्होंने कहा कि मैडिसन सड़कों को बेहतर बनाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और आंतरिक संचार में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल ‘कूटनीति की संस्कृति को बढ़ावा देने में’ करेंगे।

कार्लापालेम पहली बार किसी सार्वजनिक पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मैकेनिकल इंजीनियर कार्लापालेम ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है।

उन्होंने बताया कि वह 16 साल पहले तब अलाबामा आ गए, जब उनकी पत्नी विद्या को यहां सॉफ्टवेयर क्षेत्र में नौकरी मिली थी। उन्होंने हंट्सविले में युनिवर्सिटी ऑफ अलाबामा से मैनेजमेंट इंफारमेशन सिस्टम में मास्टर डिग्री हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493