नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता को पटरी से उतारी है।
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता को पटरी से उतारी है।
जनरल सिंह से यह पूछने पर कि क्या पंजाब में पठानकोट हमला और अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हमला शांति वार्ता को पटरी से उतारने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश थी, उन्होंने कहा, “मैंने भी (अफगान पुलिस का) बयान अखबारों में पढ़ा है। यह अच्छा है कि कम से कम पाकिस्तान या पाकिस्तानी अधिकारियों की वहां संलिप्तता खुलकर सामने आ गई है।”
उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान सरकार, अफगान सेना ने यदि इस बात की पुष्टि कर ली कि वहां पाकिस्तानी सेना या उसके अधिकारी संलिप्त थे, तो मुझे पूरा भरोसा है कि वे इस मुद्दे को पाकिस्तान सरकार के साथ मजबूती से उठाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath