सीरिया में आईएस से जुड़ने जा रहे 4 भारतीय हिरासत में

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सीरिया में आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ने जा रहे चार भारतीयों को हिरासत में ले लिया गया है।

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सीरिया में आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ने जा रहे चार भारतीयों को हिरासत में ले लिया गया है।

सीरिया के उपप्रधानमंत्री और विदेशमंत्री वालिद अल मुअल्लम ने बुधवार को यहां कहा कि सीरिया चारों को भारत को सौंपने को तैयार है। मुअल्लम 11 जनवरी से तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए हुए हैं।

मुअल्लम ने यहां मीडिया कर्मियों से कहा, “वे सभी दमिश्क में जेल में हैं और सीरिया उन्हें भारत को सौंपने को तैयार है।”

उन्होंने कहा कि लगभग 39 भारतीयों को इराक के मोसुल में पकड़ा गया था। मुअल्लम ने कहा, “यदि इराकी बलों ने उन्हें पकड़ा है तो सीरिया उनकी रिहाई के लिए बातचीत में मदद कर सकता है। लेकिन यदि आईएस ने उन्हें पकड़ा है, तब हम कोई मदद नहीं कर सकते।”

मुअल्लम ने यहां मंगलवार को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493