दिल्ली में कोहरा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 700 मीटर रही।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.2 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493