लॉस एंजेलिस, 14 जनवरी (आईएएनएस)। गोल्डन ग्लोब अवार्ड से नवाजी गईं हॉलीवुड फिल्म ‘द रेवनन्ट’ और ‘जॉय’ भारत में जल्द रिलीज होंगी।
एक बयान में कहा गया कि भारतीय फिल्म प्रोडक्शन एवं फिल्म वितरण कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ‘जॉय’ को 22 जनवरी और ‘द रेवनन्ट’ को 26 फरवरी को रिलीज करेगी।
73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में ‘द रेवनन्ट’ ने बेस्ट ड्रामा फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लियोनाडरे डिकैप्रियो) और सर्वश्रेष्ट निर्देशक (एलेहांद्रो गोंसालेस इनयारिटू) तीन पुरस्कार अपने नाम किए थे।
वहीं, मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को बेस्ट एक्ट्रेस फॉर बेस्ट परफॉर्मेस इन मोशन पिक्चर, म्यूजिकल और कॉमेडी अवार्ड (जॉय) से नवाजा गया था।
dharmpath.com dharmpath