भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को ठंड का असर कम रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री, इंदौर का 13 डिग्री, ग्वालियर का 11.7 डिग्री और जबलपुर का 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री, इंदौर का 27.4 डिग्री, ग्वालियर का 26.5 डिग्री और जबलपुर का 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath