ओबामा, पुतिन के बीच यूक्रेन संकट सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

व्हाइट हाउस से जारी बयान के मुताबिक, “राष्ट्रपति ओबामा ने सभी पक्षों द्वारा मिस्क समझौतों के पूर्ण क्रियान्वयन के जरिए यूक्रेन संकट के कूटनीतिक समाधान की दिशा में काम करने पर जोर दिया।”

उल्लेखनीय है कि डोनबास क्षेत्र में युद्ध विराम के लिए बेलारूस के मिंस्क में यूक्रेन, रूस और दोनेत्स्क के प्रतिनिधियों के बीच एक समझौता हुआ। लेकिन यह समझौता क्षेत्र में युद्ध पर विराम लगाने में असफल रहा।

बयान के मुताबिक, “सीरिया के सदंर्भ में दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 के तत्काल क्रियान्वयन की आवश्यकता पर चर्चा की।”

यह प्रस्ताव दिसंबर 2015 में पारित हुआ, जिसमें संघर्षविराम और सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान पर जोर दिया गया।

ओबामा और पुतिन के बीच उत्तर कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण पर भी चर्चा हुई, जिसमें दोनों देशों ने उत्तर कोरिया को कड़ा व एकजुट संदेश देने पर जोर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493