सोनिया गांधी ने पोंगल, मकर संक्रांति की दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, बिहू और अन्य त्योहारों की बधाई दी। ये त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाए जा रहे हैं।

सोनिया ने कहा, “देशभर में मनाए जा रहे फसल पैदावार से संबंधित ये पारंपरिक त्योहार हमारी एकता को प्रदर्शित करते हैं। साथ ही हमें अवसर प्रदान करते हैं कि हम अन्य लोगों की भलाई के लिए किसानों के अपार योगदान को स्वीकार करें।”

उन्होंने सभी के लिए समृद्धि, खुशी और उल्लास की कामना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493