राहुल गांधी का मुंबई दौरा 21 माह बाद

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मुंबई दौरा 21 महीने बाद गुरुवार से शुरू हो रहा है, जहां वह दो दिनों तक रुकेंगे।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राहुल के मुंबई दौरे की जानकारी दी।

राहुल जब पिछली बार मुंबई आए थे तो उनकी पार्टी सत्ता में थी। लेकिन इस बार नजारा बदला हुआ है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी महाराष्ट्र में तीसरे स्थान पर रह गई।

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के प्रमुख संजय निरूपम ने कहा कि राहुल गांधी उत्तर-पूर्व मुंबई के मलाड में शुक्रवार दोपहर दो बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

उसके बाद वह मुंबई कांग्रेस के दफ्तर जाकर वहां मुरली देवड़ा हॉल का उद्घाटन करेंगे। वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। यहां उनके साथ कांग्रेस महासचिव गुरदास कामत भी होंगे।

शनिवार को राहुल जुहू-विले पार्ले स्थित नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्रों से मिलेंगे। बाद में वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बांद्रा से लेकर धारावी के स्लम तक पदयात्रा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493