थोक महंगाई दर लगातार चौथे महीने बढ़ी (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिसंबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर नकारात्मक 0.73 फीसदी रही, जो नवंबर में नकारात्मक 1.99 फीसदी थी। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक आंकड़े से मिली।

लगातार चौथे महीने थोक महंगाई दर में वृद्धि दर्ज की गई है। यह हालांकि अब भी नकारात्मक है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रसंस्कृत खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 8.17 फीसदी रही, जबकि ईंधन और विनिर्माण महंगाई दर क्रमश: नकारात्मक 9.15 फीसदी और नकारात्मक 1.36 फीसदी रही।

अप्रसंस्कृत खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तीन तिमाहियों के लिए 9.39 फीसदी थी। वहीं, विनिर्मित खाद्य उत्पादों की महंगाई दर दिसंबर में 1.98 फीसदी रही, जबकि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तीन तिमाहियों में यह 3.12 फीसदी रही।

दो दिन पहले जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर महीने की उपभोक्ता महंगाई दर भी बढ़कर 5.61 फीसदी दर्ज की गई है, जो नवंबर में 5.41 फीसदी थी।

आंकड़े के मुताबिक, दलहन की थोक महंगाई दर 55.64 फीसदी, सब्जियों की 20.56 फीसदी और प्याज की 25.98 फीसदी रही।

इस दौरान आलू हालांकि 34.99 फीसदी सस्ता हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493