कपिल का शो बंद, शाहरुख सहित सभी निराश

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के बंद होने की खबर पर सुपरस्टार शाहरुख खान और अन्य कलाकारों ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि वे यह शो और देखना चाहते थे।

फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लांच के मौके पर उपस्थित हस्तियों ने कपिल और उनके लोकप्रिय कॉमेडी शो के बारे में बात की, जो कथित तौर पर 17 जनवरी से बंद हो रहा है।

शाहरुख ने कहा, “वह प्रतिभावान व्यक्ति है। हमारे पास वह स्टैंड अप कॉमिक्स में से एक है। इसके अलावा, उन्होंने ‘किस किसको प्यार करू’ जैसी फिल्म की। इसमें उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उम्मीद है वह जल्द ही कुछ और लाएंगे जिससे हम सबका मनोरंजन होगा।”

अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर ने कहा, “मैं विश्वास नहीं कर सकता कि यह खत्म हो रहा है। मुझे लगता है कि कपिल प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने कोई ना कोई योजना बनाई होगी। मैं उनकी भलाई की कामना करता हूं।”

अभिनेत्री आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि यह शो बंद हो रहा है।

कथित तौर पर कपिल इस बात से नाराज थे कि चैनल ने इसी नाम से अन्य शो दिखाने और इसे बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं कपिल दूसरे चैनल पर अन्य शो के साथ वापसी की योजना बना रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का मानना है, “मैंने सुना है कि वह वापस आ रहे हैं, इसलिए यह छोटा ब्रैक है। यह एक अद्भुत शो है। उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। कॉमेडी मुश्किल है और मुझे लगता है कि वह सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक हैं। उनकी वापसी के लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493