‘मसान’ के बाद ‘जुबां’ की शूटिंग शुरू करेंगे विक्की

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। समीक्षकों द्वारा सराही फिल्म ‘मसान’ के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि उन्होंने 2015 से पहले अपनी आगामी फिल्म ‘जुबां’ की शूटिंग शुरू कर दी थी।

मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर विक्की ने कहा, “कई लोगों को पता नहीं है कि ‘जुबां’ मेरी पहली फिल्म है। मैंने ‘मसान’ से पहले इसकी शूटिंग शुरू की।”

निर्देशक के बारे में विक्की ने कहा, “मोजेज ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया जब में संघर्ष के दौर में था।”

उन्होंने कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा के प्रभाव और निर्माता गुनीत मोगरा द्वारा उन्हें वापस लाने और विश्वास करने के बारे में बातचीत की।

विक्की ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो संगीत से भागता है, लेकिन बाद में संगीत ही उसकी पहचान बनता है।

विक्की ने कहा, “पंजाबी होने के बावजूद, ऐसा किरदार निभाना जो दिल्ली का है और पंजाबी और हिंदी में तालमेल बैठाना आसान नहीं है।”

फिल्म ‘जुबां’ में सारा जेन डायस और मनीष चौधरी जैसे सितारे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493