भाजपा और आरएसएस ‘खटमल’ की तरह : लालू

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने गुरुवार को भारतीय जनता जनता पार्टी (भाजपा) की तुलना ‘खटमल’ से करते हुए कहा कि जिस तरह खटमल बिस्तर से निकलकर लोगों को काटता रहता है, उसी तरह भाजपा के नेता रोज नई-नई अफवाह फैलाते रहते हैं।

पटना में संवाददाताओं ने सवाल किया गया किभाजपा लगातार बिहार सरकार पर निशाना साध रही है, इस पर लालू ने कहा, “भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खटमल की तरह है।”

उन्होंने कहा, “सांप्रदायिकता भाजपा की एकमात्र पूंजी है और राजनीतिक लाभ के लिए समय-समय पर वह इसका इस्तेमाल करती है। भाजपा के लोग अफवाह फैला रहे हैं कि ये सरकार गिर जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार के विकास कार्यो को देख विरोधियों को खटमल काटता रहता है। ये दल रोज-रोज नई अफवाह फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि वह खरमास (15 जनवरी) के बाद भोंपू लेकर लोगों को सच बताने निकलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493