सानिया-हिंगिस सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में (राउंडअप)

सिडनी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला जोड़ी सानिया-हिंगिस ने गुरुवार को सिडनी इंटरनेशनल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल जीत कर अपनी लगातार 29वीं जीत हासिल की। सानिया-हिंगिस ने सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के वर्षा से बाधित सेमीफाइनल में रोमानिया की रालुका ओलारु और यारोस्लावा श्वेदोव्हा की जोड़ी को 4-6, 6-3,10-8 से हराया।

फाइनल में जगह पक्की करने के बाद अब इस जोड़ी की नजर साल के दूसरे खिताब पर होगी। इससे पहले यह जोड़ी ब्रिस्बेन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी है। पिछले साल इस जोड़ी ने नौ खिताब अपने नाम किए थे।

अपनी लगातार 29वीं जीत दर्ज करते ही सानिया-हिंगिस ने गिगी फनार्डीज और नताशा ज्वेरेवा के 22 साल पुराने रिकार्ड को भी ध्वस्त किया जिन्होंने 1994 में लगातार 28 जीत का रिकार्ड बनाया था। सानिया-हिंगिस की नजर अब लगातार जीत के विश्व रिकार्ड पर होगी जो चेक गणराज्य की जोड़ी जाना नोवोत्ना और हेलेना सुकोवा के नाम है। दोनों ने लगातार 44 मैच जीत कर यह विश्व रिकार्ड अपने नाम किया था।

गुरुवार को सानिया-हिंगिस की जोड़ी को उनके सर्मथकों ने सानटिना नाम से पुकारा।

सानिया-हिंगिस की जोड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस जोड़ी को पहले सेट में 4-6 से हार झेलनी पड़ी।

दूसरे सेट में भी वह 1-2 से पिछड़ गई थीं, लेकिन शानदार वापसी करते हुए सानिया-हिंगिस ने दूसरा सेट 6-3 से जीत लिया।

तीसरे और निर्णायक सेट में शानदार खेल देखने को मिला। दोनों जोड़ी इस सेट को जीत कर फाइनल का टिकट पक्का करना चाहती थी। इस जंग में हालांकि बाजी सानिया-हिंगिस के हाथ लगी।

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने अपने अनुभव का भरपूर फायदा उठाया और तीसरा सेट 10-8 से जीत कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

मैच के बाद हिंगिस ने कहा, “इस तरह के कड़े मुकाबले होना अच्छी बात है। हम हमेशा इस तरह का टेनिस नहीं खेलते लेकिन बावजूद इसके हमने मैच में अच्छा खेल दिखाया और जीत हासिल की। अब हम दुनिया की सबसे सफल जोड़ी हैं।

सानिया ने जीत पर कहा ,”हम काफी समय से हारे नहीं हैं। हमने हमेशा एक दूसरे की मदद की है।”

वहीं पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मार्गिआ ने सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ और जॉन पीयर्स की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हारकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493