भ्रष्टाचार से सख्ती से निपटेगा चीन

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के 18वें सेंट्रल कमिशन फॉर डिसीप्लीन इंस्पेक्शन (सीसीडीआई) के छठे पूर्णकालिक सत्र के बाद विज्ञप्ति जारी की गई। यह सत्र मंगलवार से गुरुवार तक चला।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी इस साल अपने अनुशासन को और मजबूती प्रदान करेगा, निगरानी तंत्र में और सुधार लाएगा तथा संस्थानों में सुधारों को और गहरा करेगा।

इसके अलावा, सीसीडीआई ने कहा कि वह साल 2016 में निरीक्षण के काम को जारी रखेगा, जिसका उद्देश्य सभी सरकारी संस्थानों व राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों को कवर करना है।

विज्ञप्ति में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि वैसा भ्रष्टाचार जो लोगों के हितों को सीधे तौर पर प्रभावित करता हो, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

बैठक में सीसीडीआई के 124 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जबकि अन्य 226 लोग गैर मतदान प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493