सीरिया, इराक में तुर्की ने 200 आईएस आतंकवादियों को मार गिराया

इस्तांबुल में मंगलवार को हुए बम विस्फोटों के 48 घंटे के बाद आईएस आतंकवादियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लु ने गुरुवार को अंकारा में बताया कि तुर्की की सेना ने सीरिया और इराक में आईएस के ठिकानों पर हमले किए।

उन्होंने बताया कि तुर्की सरकार द्वारा इस्तांबुल के आत्मघाती हमलावर की पहचान आईएस आतंकवादी के रूप में किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।

सुल्तानअहमत स्क्वायर पर मंगलवार को हुए इन विस्फोटों में जर्मनी के 10 पर्यटकों की मौत हो गई थी और 17 अन्य घायल हो गए थे।

तुर्की के उपप्रधानमंत्री नुमान कुर्तुलमस ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया था कि हमलवार सीरियाई मूल का था और उसका जन्म 1988 में हुआ था। उसने हाल ही में सीरिया से तुर्की में प्रवेश किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493