‘चॉक एन डस्टर’ 4 राज्यों में कर मुक्त

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में शिक्षा के व्यवसायीकरण पर आधारित फिल्म ‘चॉक एन डस्टर’ राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कर मुक्त कर दी गई है।

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री जूही चावला ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी।

जूही ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘चॉक एन डस्टर’ से प्रभावित राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार की राज्य सरकारों ने इसे कर मुक्त कर दिया है।”

इसमें शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में है।

शबाना ने साझा किया, “दिल्ली में टैक्स छूट। चार सरकारों ने पार्टी लाइन से हटकर ‘चाक एन डस्टर’ को समर्थन दिया है। आपका यह समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है।”

जयन्त गिलटर निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493