तय समय से पहले रिलीज होगी ‘सरबजीत’

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ‘मैरी कॉम’ से चर्चा में आए निर्देशक उमंग कुमार की फिल्म ‘सरबजीत’ अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले 19 मई को रिलीज होगी।

फिल्म में ऐश्वर्य राय बच्चन, रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के निर्देशक ने ट्विटर पर फिल्म रिलीज होने की घोषणा की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘सरबजीत’ 19 मई को रिलीज होगी।”

फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह पर आधारित है, जिसे पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी का दोषी ठहराया गया था। बाद में एक जेल में कैदियों के हमले में उनकी जान चली गई। हालांकि उनका परिवार आखिर तक यह दावा करता रहा कि वह गलती से सीमा पार कर गए थे और उन पर आतंकवाद व जासूसी के आरोप गलत हैं।

फिल्म में रणदीप सरबजीत की भूमिका में हैं, जबकि ऋचा उनकी पत्नी सुखप्रीत कौर की भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म की कहानी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर के नजरिए से है, जिसकी भूमिका ऐश्वर्य निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493