राजेश विवेक के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ऋषि कपूर, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने राजेश विवेक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ‘बेहतरीन’ और ‘प्रतिभाशाली’ कलाकार बताया।

लगभग दो दशकों तक फिल्म जगत का हिस्सा रहे राजेश का हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

‘लगान’, ‘स्वदेश’, ‘वीराना’ और ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी फिल्मों में निभाए किरदारों से लोकप्रिय हुए राजेश हैदराबाद में एक दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

बॉलीवुड ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किए।

ऋषि कपूर : “राजेश एक बेहतरीन अभिनेता और दोस्त थे।”

अनुपम खेर : “मेरे दोस्त, ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी)’ में सीनियर और बेहतरीन अभिनेता राजेश के निधन का दुख है। वह सही मायने में मस्त मौला थे।”

मनोज बाजपेयी : “राजेश के निधन से काफी दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।”

तिग्मांशु धूलिया : “एनएसडी में हमारे सीनियर राजेश का निधन हो गया। ‘बैंडिट क्वीन’ के दौरान उनके साथ काफी यादगार पल बिताए।”

अलोक नाथ : “राजेश को हमेशा ‘प्रभु’ कहकर बुलाता था। हम आपको बहुत याद करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493