सलमा ने ‘ड्रंक पेरेंट्स’ के लिए बाल छोटे कराए

लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हयाक अपनी नई कॉमेडी फिल्म ‘ड्रंक परेंट्स’ में अपने नए हेयरस्टाइल के साथ नजर आएंगी। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने बाल छोटे करा लिए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, “49 वर्षीय अभिनेत्री आगामी कॉमेडी में एलेक बाल्डविन के साथ अभिनय करेंगी। यह शादीशुदा जोड़े पर आधारित है। इसमें टीगार्टेस की बेटी कॉलेज छोड़ने के बाद नशे में धुत रहने लगती है और बाद में उसका अपहरण हो जाता है।”

सलमा के लंबे बाल काट दिए गए हैं। वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर यह कहते हुए साझा की है कि उन्हें अपने बालों के लिए कोई अफसोस नहीं है।

अपने नए हेयरस्टाइल के साथ सलमा ने लिखा, “मेरी नई कॉमेडी के लिए नया हेयरकट।”

फ्रेड वोल्फ द्वारा निर्देशित ‘ड्रंक परेंट्स’ रॉबर्ट ओग्डेन बर्नम द्वारा सह-निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493