फाइनल में आमने-सामने होंगे ट्रोइकी और दिमित्रोव्ह

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी और बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव्ह सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में आमने सामने होंगे।

ट्रोइकी ने शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल में रूस के तेयमुराज गाबाश्विली को हराकर फाइनल में जगह बनाई तो दिमित्रोव्ह ने गाइल्स मुलर को हराया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पहले सेमीफाइनल में ट्रोइकी ने गाबाश्विली को 3-6, 6-4, 6-4 से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में दिमित्रोव्ह ने मुलर को एक घंटे 45 मिनट चले मुकाबले में 6-2, 7-6 (4) से शिकस्त दी।

ट्रोइकी शानिवार को जब कोर्ट पर उतरेंगे तो उनकी कोशिश खिताब बचाने की होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493