विकासनगर के नंदपुर सेक्टर-सी निवासी राम प्रसाद भारती की 25 वर्षीय बेटी रंजीता भारती सीतापुर जिले से बीटीसी कर रही थी। उसने 12 जनवरी को डिप्रेशन के चलते खुदखुशी कर ली थी। 14 जनवरी को जब उसके परिवार वाले उसके कमरे की साफ-सफाई कर रहे थे, तो उसकी डायरी से एक सुसाइड नोट निकला।
मृतका के पिता राम प्रसाद ने बताया कि सुसाइड नोट में उनकी बेटी ने रेलवे कर्मचारी राजू लाल मीना द्वारा उसे कई महीने से परेशान करने की बात लिखी हुई है।
उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मी के कारण वह डिप्रेशन में आ चुकी थीं, लेकिन संकोचवश घर वालों को इस बारे में नहीं बता रही थी। इसी डिप्रेशन में उसने खुदखुशी कर ली थी। छात्रा के पिता ने उस सुसाइड नोट को लेकर रेलवे कर्मचारी के खिलाफ थाना विकास नगर में तहरीर दी है। इस पर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath