अमेरिका में ‘मोस्ट वांटेड’ बनी गुजमान की शर्ट

सीएनएन स्पेनिश चैनल से डिजाइनर शॉन एस्तेगबल ने कहा कि नीले व धूसर रंग की धारी वाली टी-शर्ट की बिक्री लॉस एंजेलिस की खुदरा कंपनी बाराबास कर रही है और अचानक इस टी-शर्ट की मांग इतनी बढ़ गई है कि यह मार्केट में अनुपलब्ध हो गई है।

उन्होंने कहा, “जबरदस्त मांग है। हम उतनी पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, जितनी इसकी मांग है।”

बाराबास की वेबसाइट ने इस शर्ट को मोस्ट वांटेड करार दिया है, जो बेहद खूबसूरत है। इसकी कीमत 128 अमेरिकी डॉलर है।

इस शर्ट की बिक्री कथित तौर पर तब से हो रही है, जब से गुजमान की एक तस्वीर रोलिंग स्टोन मैग्जीन में प्रकाशित हुई थी। तस्वीर में वह सीन के साथ हाथ मिलाते दिख रहा है। तस्वीर के साथ अभिनेता का एक लेख प्रकाशित हुआ है।

गुजमान (59) को बीते साल जेल से फरार होने के बाद पिछले सप्ताह फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493