मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘कपूर एंड सन्स’ की सह-कलाकार आलिया भट्ट और फवाद खान के साथ तरबूज काट कर जन्मदिन का जश्न मनाया। वह शनिवार को 31 साल के हो गए हैं।
आलिया ने ट्विटर पर लिखा, “हां, हमने तरबूज काट कर मजे किए।”
आलिया ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह तरबूज खाते हुए नजर आ रही हैं, जबकि सिद्धार्थ तरबूज का टुकड़ा लेकर खड़े हैं और फवाद आलिया को देख रहे हैं।
सिद्धार्थ ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं जन्मदिन पर उन्हें फिल्म-जगत के कई सितारों ने बधाई दी।
फिल्मकार करण जौहर ने कहा, “स्टूडेंड, दोस्त और हमारे परिवार के सदस्य को जन्मदिन की शुभकामनाएंस।”
इस बीच, ‘एक विलन’ में सिद्धार्थ के सह-कलाकार रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे विलन दोस्त को जन्मदिन की बधाई।”
करण जौहर द्वारा निर्मित ‘कपूर एंड सन्स’ एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें आलिया, सिद्धार्थ और फवाद तीनों पहली बार एक साथ आ रहे हैं।
फिल्म अगले साल 18 मार्च को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath