’24’ मेरी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म : सूर्या

चेन्नई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सूर्या ने कहा है कि विज्ञान पर आधारित आगामी तमिल फिल्म ’24’ उनके करियर की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म है। वह वर्तमान में ‘एस3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सूर्या ने आईएएनएस से कहा, “यह बहुत खास फिल्म है। यह मेरे करियर की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म है।”

फिल्म के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा करने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा, “यह ऐसी स्क्रिप्ट है, जिसने मेरा ध्यान अपनी ओर खींचा है। हम कुछ नया लाने की कोशिश कर रहे हैं और अब मैं इसकी बात करके मजा किरकिरा नहीं करना चाहता। मुझे यकीन है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।”

फिल्म में सूर्या तिहरी भूमिका निभा रहे हैं। वह बड़े भाई और छोटे भाई के किरदार में है। वह इसमें बड़े भाई के बेटे के किरदार की भी भूमिका निभा रहे हैं।

विक्रम कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में सामन्था रुथ प्रभु और नित्या मेनन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

उन्होंने कहा, “सभी फिल्मों के साथ मुझे विक्रम का काम पसंद है। वह ’24’ के साथ आगे चल रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493