सेलीन डियोन के पति की अंत्येष्टि उनके विवाह स्थल पर

लॉस एंजेलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका सेलीन डियोन के पति रेने एंजेलिल की अंत्येष्टि उसी गिरिजाघर में की जाएगी, जहां उन्होंने सेलीन के साथ विवाह रचाया था।

इसी सप्ताह कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 73 वर्षीय रेने की अंत्येष्टि 22 जनवरी को मॉन्ट्रियाल में नोत्रे-डेम बसिलिका में होगी।

एंजेलिल के श्रद्धांजलि लेख में लिखा गया था, “उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी अंत्येष्टि मॉन्ट्रियाल में नोत्रे-डेम बसिलिका में आयोजित की जाएगी, जहां उन्होंने विवाह रचाया था।”

परिवार ने ‘अजर-एंजेलिल रिसर्च चेयर’ को ओआरएल कैंसर के लिए दान देने में इच्छुक दानकर्ताओं को भी आमंत्रित किया।

एंजेलिल 2013 से गले के कैंसर से लड़ रहे थे।

दंपति का एक 14 वर्षीय बेटा रेने और पांच वर्षीय जुड़वा बच्चे एडी और नेल्सन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493