पूर्व नक्सली की पुलिस कंट्रोल रूम में हुई मेंहदी की रस्म

रायपुर, 16 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में समर्पित नक्सली कोसी की बीती रात पुलिस कंट्रोल रूम में मेंहदी की रस्म पूरी की गई। शनिवार को जाता मेदसन में कोसी की शादी होगी।

अशांत बस्तर में शांति का संदेश देने के लिए समर्पण करने वाले नक्सल युवक-युवती का यह बहुचर्चित विवाह कराया जा रहा है। इसके लिए पुलिस विभाग सहित सामाजिक संस्थाओं ने तैयारियों को अंजाम दिया है। 29 दिसंबर को दरभा इलाके के 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इसमें शामिल महिला नक्सली कोसी उर्फ शांति और लक्ष्मण की नजरें मिली तो दोनों एक-दूजे को चाहने लगे और विवाह करने की इच्छा पुलिस अधिकारियों को बताई थी।

अब आलम यह था कि जो हाथ कभी बंदूकों से सजते थे वो खूबसूरत मेहंदी से सज गए। शादी के पूर्व की सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से मेंहदी की रस्म शुक्रवार रात पूरे पारंपरिक तरीके से मनाई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493