लखनऊ, 17 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित उसके आसपास के जिलों में रविवार सुबह बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की धूप निकलने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने तथा कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी सम्भावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।
लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, कानपुर का 4.5 डिग्री, गोरखपुर का 6.0 डिग्री, इलाहाबाद का 5.0 डिग्री और झांसी का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath