टेलर, सेलेना ने पुराने गाने की वीडियो नए सिरे से तैयार की

लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट और सेलेना गोमेज जिगरी दोस्त हैं। सेलेना ने टेलर के साथ मिलकर उनके गाने ‘आउट ऑफ द वुड्स’ की वीडियो को नए सिरे से तैयार किया है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने नए सिरे से तैयार की गई इस वीडियो की तस्वीरें शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साझा की।

टेलर (26) ने एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “क्या अब भी हम आउट ऑफ द वुड्स हैं?” इस तस्वीर में वह सेलेना (23) के साथ झाड़-झंखाड़ में खड़ी नजर आ रही हैं।

वहीं, सेलेना ने एक अन्य तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में गाने के बोल ‘आर वी इन द क्लियर यट?’ लिखे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493