नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण रेल व सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण 25 रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द करना पड़ा।
यहां रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आंशिक बदली छाई रहने की संभावना जताई है।
उत्तर रेलवे के मुताबिक, कोहरे की वजह से 25 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और एक के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में कोहरे के कारण 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।
यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath