अमेरिका ने ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाए

व्हाइट हाउस की ओर से जारी कार्यकारी आदेश में ओबामा ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने ईरान के परमाणु से संबंधित कदमों की जांच की है।”

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) द्वारा पिछले साल ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर ईरान की प्रतिबद्धताओं की पुष्टि के बाद अमेरिका ने यह प्रतिबंध हटाया है।

आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानो ने एक बयान में कहा कि ईरान ने संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) से संबंधित सभी मानदंडों को पूरा किया।

जेसीपीओए पर ईरान और सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों- अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस तथा जर्मनी के साथ हुआ था।

वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने इसे कूटनीति की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा, “हमने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कूटनीति हमारी पहली प्राथमिकता क्यों है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493