अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 3 मरे

काबुल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद नगर में रविवार को एक कबायली नेता के घर के पास एक आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 15 लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कबायली नेता अबीदुल्लाह शिनवाड़ी के घर के निकट सुबह करीब 10.40 बजे आत्मघाती हमला हुआ।

सूत्र ने कहा, “फिलहाल हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हम और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।”

फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493