चांगशा (चीन), 17 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वेक्षण से पता चला है कि चीन में साफ पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील में इस बार के जाड़े में बीते साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हुनान प्रांत की दोंगतिग झील में 11 से 16 जनवरी के बीच 120,000 प्रवासी पक्षी देखे गए।
हुनान प्रांत के वानिकी विभाग के मुताबिक, वन्य विशेषज्ञों, स्वयंसेवकों और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से झील की 14 जगहों पर यह सर्वेक्षण किया गया।
यह झील यांगत्जी नदी के मध्य मैदान में स्थित है। शरद ऋतु के पक्षियों के लिए यह आदर्श मानी जाती है। हालांकि, अधिकारियों ने चेताया था कि कई साल बाद जाड़े में आई भीषण बाढ़ की वजह से झील का जलस्तर बढ़ गया है। इससे पक्षियों को खाने की चीजें हासिल करने में दिक्कत आ सकती है और इस वजह से इस बार झील पर उनकी संख्या कम हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath