एआईआईबी को अपने अनुभवों से मदद करेगा हांगकांग

बीजिंग में आयोजित एआईआईबी के उद्घाटन समारोह में सैंग ने हिस्सा लिया था। सैंग बैंक की पहली बोर्ड मीटिंग में हांककांग के प्रतिनिधमंडल की तरफ से शामिल हुए।

हांगकांग सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, सैंग ने कहा कि हांगकांग अपने वित्तीय अनुभवों और ढांचागत परियोजनाओं में विश्वस्तर की पेशेवर सेवाओं का उपयोग एआईआईबी के कार्यो में कर सकता है।

एआईआईबी एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्था है, जिसका मकसद वित्तीय ढांचागत परियोजनाओं के द्वारा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करना है। इस बैंक को चीन सरकार द्वारा एक पहल के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493