रमल्ला (फिलिस्तीन), 17 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को अपने फिलिस्तीन के समकक्ष रियाद अल-मलीकी से मुलाकात की। सुषमा इस वक्त फिलीस्तीन व इजरायल दौरे पर हैं।
सुषमा शनिवार को विमान से तेल अवीव पहुंचीं और रविवार सुबह फिलिस्तीन नेशनल अथॉरिटी की प्रशासनिक राजधानी रमल्ला पहुंचीं।
उन्हें फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात करनी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “फिलिस्तीन के साथ एक साझेदारी की शुरुआत।”
सुषमा रविवार को फिलिस्तीन से इजरायल के लिए रवाना होंगी, जहां वह इजरायल के शीर्ष नेताओं से मिलेंगी।
dharmpath.com dharmpath